सीकर जिला मुख्यालय पर माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण नियम-2010 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
बैठक प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार, सीकर में होगी।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी करेंगे अध्यक्षता
उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग प्रियंका पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर आशीष मोदी करेंगे।
बैठक में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों, भरण-पोषण नियमों के क्रियान्वयन और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
वरिष्ठ नागरिकों के हितों पर होगी चर्चा
बैठक में जिले में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं, शिकायतों के समाधान और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है।





