3 जून को सेवापुस्तिका एवं वेतन निर्धारण प्रशिक्षण
सीकर जिले के समस्त राजकीय कार्मिकों की सेवापुस्तिकाओं के परीक्षण और वेतन निर्धारण की जांच की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह प्रशिक्षण 3 जून 2026 को जिला परिषद सभागार, सीकर में आयोजित होगा।
कोषाधिकारी ने दी जानकारी
जिला कोषाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों की सेवापुस्तिकाओं का परीक्षण कर किए गए वेतन निर्धारण की जांच प्रस्तावित है।
इस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रशिक्षण
प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सेवापुस्तिका परीक्षण, वेतन निर्धारण संबंधी नियमों, रिकॉर्ड सत्यापन तथा जांच प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – पिपराली रोड, नवलगढ़ रोड और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर परिषद का विशेष अभियान, ग्रीन बेल्ट को बनाया जा रहा अतिक्रमण मुक्त
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – मुख्य सचिव करेंगे वीसी के माध्यम से समीक्षा, जिला कलेक्टर देवास पंचायत में सुनेंगे आमजन की समस्याएं





