सीकर कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने की।
बैठक में जिले की शाला दर्पण रैंकिंग, शैक्षणिक गतिविधियों और विभिन्न शैक्षणिक पैरामीटर की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
विद्यार्थियों के प्रायोगिक ज्ञान पर जोर
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शाला दर्पण रैंकिंग से जुड़े सभी बिंदुओं पर तेजी से कार्य किया जाए।
उन्होंने कहा कि केवल शाला दर्पण नंबरिंग ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का वास्तविक और प्रायोगिक ज्ञान अधिक जरूरी है।
स्कूल निरीक्षण और रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश
बैठक में सभी सीबीईओ को संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और पीईईओ के साथ नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट को शाला दर्पण पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया।
शिक्षक ऐप के वीडियो से बढ़ेगी दक्षता
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिक्षक ऐप पर उपलब्ध शैक्षणिक वीडियो विद्यार्थियों को दिखाए जाएं, ताकि उनकी दक्षता और पढ़ाई का स्तर बेहतर हो सके।
स्वास्थ्य परीक्षण और जल व्यवस्था पर भी फोकस
बैठक में स्कूलों में
- शाला स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट अपलोड करने
- टॉयलेट व्यवस्था
- जल जीवन मिशन के तहत नल से जल उपलब्धता
- एबीसी किट के उपयोग
पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
हर महीने होगी ब्लॉक स्तरीय बैठक
जिला कलेक्टर ने सभी ब्लॉक स्तर पर निष्पादन समिति की बैठक हर महीने आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आने वाली समस्याओं की रिपोर्ट संबंधित सीबीईओ द्वारा सीडीईओ को नियमित रूप से भेजी जाए।
कई शिक्षा अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार जैमन, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश महर्षि सहित जिले के सभी सीबीईओ मौजूद रहे।





