सीकर जिले की रामगढ़ शेखावाटी, खाटूश्यामजी और रींगस नगरीय निकायों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है।
इस संबंध में शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
57 हजार 450 मतदाता शामिल
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद तीनों नगरीय निकायों में कुल 57 हजार 450 मतदाता शामिल किए गए हैं।
अंतिम प्रकाशन 8 मई 2026 को किया गया।
पहले थे 56 हजार 983 मतदाता
अधिकारियों ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी।
उस समय तीनों निकायों में कुल 56 हजार 983 मतदाता दर्ज थे।
विशेष अभियान भी चलाए गए
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान 14 अप्रैल को वार्डों और मतदान केंद्रों पर पठन कार्य किया गया।
इसके अलावा 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को विशेष अभियान भी आयोजित किए गए।
2052 नए नाम जोड़े गए
दावे और आपत्तियां जमा कराने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई थी।
निस्तारण के बाद अंतिम सूची में 2052 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 1585 नाम हटाए गए।
90 वार्ड और 90 मतदान केंद्र
बैठक में बताया गया कि तीनों नगरीय निकायों में कुल 90 वार्ड और 90 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की गई।




