सीकर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ब्रिजेन्द्र सिंह महला ने द्वितीय विश्व युद्ध पेंशनधारियों से IFMS 3.0 पोर्टल पर वेंडर रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि निदेशक कोष एवं लेखा विभाग जयपुर तथा सैनिक कल्याण विभाग जयपुर के निर्देशानुसार अप्रैल 2026 से सभी एफवीसी बिलों का भुगतान IFMS 3.0 प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
जरूरी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में करें संपर्क
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहा कि ऐसे सभी लाभार्थी जो जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से द्वितीय विश्व युद्ध पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, वे जल्द कार्यालय में संपर्क करें।
रजिस्ट्रेशन के लिए लाभार्थियों को:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
साथ लेकर आना होगा।
समय पर रजिस्ट्रेशन जरूरी
उन्होंने बताया कि समय पर वेंडर रजिस्ट्रेशन होने से पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
यदि रजिस्ट्रेशन समय पर नहीं कराया गया तो पेंशन भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
IFMS 3.0 प्रणाली से होगा भुगतान
राज्य सरकार द्वारा वित्तीय प्रक्रियाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए IFMS 3.0 प्रणाली लागू की जा रही है।
इसके तहत अब पेंशन सहित विभिन्न भुगतान ऑनलाइन प्रणाली से किए जाएंगे।




