Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव 2023 में सीकर के प्रगतिशील कृषक हनुमाना राम राज्य स्तर पर सम्मानित

राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव 2023 में सीकर के प्रगतिशील कृषक हनुमाना राम राज्य स्तर पर सम्मानित

सीकर, उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा राम रतन स्वामी बताया कि राज्य सरकार की ओर से मोटा अनाज के अधिकाधिक उपयोग और प्रचार-प्रसार के लिये कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा, जयपुर में 13 मार्च 2023 को आयोजित राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेय 2023 में सीकर जिले के पटोदा निवासी प्रगतिशील कृषक हनुमानाराम कुमावत को राज्य सरकार द्वारा आत्मा योजनान्तर्गत राज्यीय स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उपनिदेशक स्वामी बताया कि 13 मार्च 2023 को जयपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा, किसान आयोग के अध्यक्ष महादेव सिंह खण्डेला ने कृषक हनुमाना राम पुत्र बेगाराम कुमावत को 50 हजार रूपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सहायक कृषि अधिकारी विजेश कुमार ने बताया कि कृषक ने जैविक खेती व नवाचार करके उत्कृष्ट कार्य किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur