Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में पांच ग्राम पंचायतों में न्याय आपके द्वार शिविर 9 मई को

सीकर में पांच ग्राम पंचायतों में न्याय आपके द्वार शिविर 9 मई को

 जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि जिले में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविरों के तहत 9 मई ( बुधवार ) को पांच ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर न्याय आपके द्वार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 मई को दांतारामगढ़ तहसील की लामिया, श्रीमाधोपुर की हरदास का बास , नीमकाथाना की डूगां की नांगल, खण्डेला की बासडी, धोद की पेवा ग्राम पंचायतों में न्याय आपके द्वार शिविर लगेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur