राजस्थान रोड़वेज श्रमिक यूनियन के संयुक्त मोर्चा की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया गया। रोड़वेज डीपो में कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एटक के डीपो सेक्रेट्री चन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की हठधर्मिता के विरोध में 25 व 26 जुलाई को पूरे राजस्थान में रोड़वेज की बसों का चक्का जाम रहेगा। चक्का जाम की तैयारियों को लेकर इससे पूर्व दो दिन का दिन और रात का धरना दिया जा रहा है। चन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। अभी तक सातवां वेतन आयोग नहीं लागू किया गया, उनके डीए और बोनस का भुगतान नहीं किया गया। वहीं चार साल में रिटायर हुए कर्मचारियों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया। जिसे लेकर वे पूरे राजस्थान में 25 व 26 जुलाई को चक्का जाम करेंगे, अगर फिर भी सरकार नहीं मानती है तो आगे और उग्र आन्दोलन किया जाएगा।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में रोड़वेज कर्मचारियों ने दिया धरना
सीकर में रोड़वेज कर्मचारियों ने दिया धरना


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

