Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सिक्किम के राज्यपाल माथुर और घनश्याम तिवाड़ी ने रैवासा धाम पहुंचकर लिया आशीर्वाद

सिक्किम के राज्यपाल माथुर और घनश्याम तिवाड़ी ने रैवासा धाम पहुंचकर लिया आशीर्वाद

सीकर, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी गुरुवार को सीकर के रैवासाधाम पहुंचे तथा रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य के निधन पर श्रृद्वाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने रैवासा धाम की गद्दी पर विराजमान राजेंद्र दास महाराज को शॉल ओढ़ाया। महाराज ने उन्होंने आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व पुलिस लाईन सीकर में बने हैलीपेड पर पहुंचने पर जिला कलेक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने राज्यपाल की अगवानी की।

विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल रैवासा पहुंचे

प्रदेश सरकार में कानून मंत्री जोगाराम पटेल भी रैवासा धाम पधारे और महाराज को शॉल ओढ़ाया। जिसके बाद पीठाधीश महाराज राजेंद्र नाथ जी ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, भारत विकास परिषद जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी, सीमा अग्रवाल, मधु कुमावत उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur