Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत अब तक 5251 फ़ोन का हुआ वितरण

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत अब तक 5251 फ़ोन का हुआ वितरण

20 ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका के 27 वार्ड के निवासियों को अब तक किया जा चुका है फोन वितरित

सीकर, राज्य सरकार की डिजिटल साक्षरता की दिशा मे महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के अन्तर्गत राज्य की पात्र महिलाओ को स्मार्ट्फ़ोन मय सिम का वितरण किया जा रहा है। जिले के उपखंड लक्ष्मणगढ़ में गुरूवार तक 5251 स्मार्ट्फ़ोन का सफलता पूर्वक वितरण किया जा चुका है। प्रभारी हरिराम कुमावत सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ ने बताया कि 14 अगस्त 2023 से योजना का शुभारंभ किया गया था। उन्होंने बताया कि लक्ष्मणगढ़ की 20 ग्राम पंचायतों एवं शहर लक्ष्मणगढ़ के 27 वार्डो के कुल 5251 महिलाओं को स्मार्टफोन, सिम इंटरनेट रिचार्ज सहित वितरित किए चुके हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur