Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर जिले में एसपी ने छह थानाप्रभारी बदले

सीकर जिले में एसपी ने छह थानाप्रभारी बदले

रिया चौधरी होंगी जीणमाताजी थाने की थानाधिकारी

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] सीकर जिले में शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर 6 थाना प्रभारियों को बदला है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि पुलिस निरीक्षक महेन्द्र सिंह को थानाप्रभारी रींगस व उप निरीक्षण रिया चौधरी को थानाप्रभारी जीणमाता, राकेश कुमार को थानाप्रभारी धोद, मुकेश कुमार थाना प्रभारी श्रीमाधोपुर व सुभाष चन्द्र को थानाप्रभारी थोई, जगदीश प्रसाद को थानाप्रभारी खण्डेला व सुनीता सैनी को एएचटीयू टीम में लगाया गया है।
सीकर एसपी करण शर्मा ने आदेश जारी कर रिया चौधरी को जीणमाताजी थाने की कमान सौंपी है। रिया चौधरी खाटूश्यामजी, थाई, नीमकाथाना समेत झुंझुनूं में भी अपनी सर्विस के दौरान लोहा मनवाया चुकी हैं। जीणमाताजी थाना पिछले साल के बजट में बनाया गया था। जीणमाताजी में साल में दो बार मेला लगता है एवं श्रद्धालुओं का हमेशा तांता लगा रहता है इसी जीणमाताजी थाने की अब कमान लेडी सिंघम रिया चौधरी संभालेंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur