सीकर, जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव और सचिवालय में बने रोड सेफ्टी वॉर रूम के ओआईसी महावीर सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग पर आने वाले अवैध कट ब्लेक स्पॉट तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित मानकों को लेकर रोड़ सेफ्टी ओडिट की बैठक में दिये गये दिशा—निर्देशानुसार जिले के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गो पर अवैध कट बंद करने और अतिक्रमण हटाने के संबंध में मंगलवार को कार्यवाही की गई। ओआईसी महावीर सिंह ने बताया कि भढाढर तिराहा से जयपुर हाईवे की सीमा में 10 किलोमीटर में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्यवाही की गई जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा में लगे अवैध होर्डिंग्स और प्राइवेट साइनेज को हटाकर सड़क सुरक्षा की पालना सुनिश्चित करने के लिए कैट आई, थर्मोप्लास्ट (सफेद पट्टी) एवं रंबल स्ट्रिप लगाई गई।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान निरन्तर जारी
राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान निरन्तर जारी




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।