Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का हुआ आयोजन

जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का हुआ आयोजन

सीकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि विशेष शिविर के दौरान प्रत्येक बीएलओ प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संबंधित मतदान केन्द्र पर बैठकर युवा मतदाताओं, नये मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाताओं के नाम हटाने, मतदाता सूची में नाम संशोधन करना, मतदाता पहचान पत्र में आधार एवं मोबाईल नम्बर अपडेट करने सहित अन्य कार्य किए गए।

उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण जिले में विशेष शिविर का काफी सकारात्मक परिणाम रहा तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र फतेहपुर, धोद एवं श्रीमाधोपुर के बीएलओ द्वारा इन शिविरों में उल्लेखनीय कार्य किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आगामी 3 माह तक प्रत्येक शनिवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।