Archive notice This article was published on 31 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

सीकर, प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों के लिए खेल अकादमियों में प्रवेश पाने का सुनहरा अवसर है। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा सत्र 2026–27 के लिए विभिन्न खेल अकादमियों में चयन हेतु 3 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक चयन स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगी स्पर्धाएं

जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि सभी चयन प्रतियोगिताएं सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में आयोजित होंगी।
स्पर्धाएं प्रतिदिन सुबह 8:15 बजे से शुरू होंगी।

3 से 5 फरवरी: कुश्ती और एथलेटिक्स

5 से 7 फरवरी: तीरंदाजी, हॉकी और कबड्डी

7 से 9 फरवरी: बास्केटबॉल और फुटबॉल

9 से 10 फरवरी: वॉलीबॉल

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी निर्देश

कहां करें संपर्क?

अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी अपने जिला क्रीड़ा परिषद (सीकर) से संपर्क कर सकते हैं।