सीकर, प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों के लिए खेल अकादमियों में प्रवेश पाने का सुनहरा अवसर है। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा सत्र 2026–27 के लिए विभिन्न खेल अकादमियों में चयन हेतु 3 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक चयन स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगी स्पर्धाएं
जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि सभी चयन प्रतियोगिताएं सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में आयोजित होंगी।
स्पर्धाएं प्रतिदिन सुबह 8:15 बजे से शुरू होंगी।
3 से 5 फरवरी: कुश्ती और एथलेटिक्स
-
3–4 फरवरी:
-
बालक/बालिका कुश्ती अकादमी (भरतपुर)
-
साइक्लिंग अकादमी (बीकानेर)
-
हैंडबॉल अकादमी (जैसलमेर, जयपुर)
-
-
4–5 फरवरी:
-
बालक/बालिका एथलेटिक्स अकादमी (श्रीगंगानगर, जयपुर, अजमेर, चूरू)
-
पेरा खेल अकादमी (एथलेटिक्स व पावरलिफ्टिंग, जयपुर)
-
5 से 7 फरवरी: तीरंदाजी, हॉकी और कबड्डी
-
5–6 फरवरी:
-
तीरंदाजी अकादमी (जयपुर, उदयपुर, डूंगरपुर)
-
-
6–7 फरवरी:
-
हॉकी अकादमी (अजमेर, जयपुर, भरतपुर)
-
कबड्डी अकादमी (चूरू, करौली, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, डीडवाना)
-
7 से 9 फरवरी: बास्केटबॉल और फुटबॉल
-
7–8 फरवरी:
-
बास्केटबॉल अकादमी (सीकर, जयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर)
-
-
8–9 फरवरी:
-
फुटबॉल अकादमी (सीकर, जोधपुर, कोटा, बांसवाड़ा)
-
9 से 10 फरवरी: वॉलीबॉल
-
9–10 फरवरी:
-
बालक/बालिका वॉलीबॉल अकादमी (झुंझुनूं, जयपुर)
-
आवासीय बालिका खेल संस्थान (जयपुर, भरतपुर, उदयपुर)
-
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी निर्देश
-
आवेदन फॉर्म: rssc.in
-
वैकल्पिक लिंक: rajasthan-state-sports-council-netlify.app
-
फॉर्म जमा:
-
चयन स्पर्धा से एक दिन पहले जिला खेल अधिकारी (श्रीगंगानगर) को
-
या स्पर्धा के दिन स्थल पर
-
-
खिलाड़ी का पूर्ण खेल किट में उपस्थित होना अनिवार्य
कहां करें संपर्क?
अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी अपने जिला क्रीड़ा परिषद (सीकर) से संपर्क कर सकते हैं।
