Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पालडीवाला रिसर्च एंड ट्रेनिंग सोसायटी के स्थापना दिवस पर खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित

पालडीवाला रिसर्च एंड ट्रेनिंग सोसायटी के स्थापना दिवस पर खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित

लक्ष्मणगढ़,[सुभाष प्रजापत ] पालड़ीवाला रिसर्च एंड ट्रेनिंग सोसाइटी के 18वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन सोमवार को समारोह पूर्वक किया गया ।आयोजित कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय राइफल्स शूटर दीपेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व उपनिदेशक शिक्षा विभाग रामनिवास शर्मा, आसकरण शर्मा, अशोक राव, शीशपाल महला पीटीआई,रामस्वरूप पीटीआई मंचस्थ अतिथि थे।

प्राचार्य राकेश मालवीय ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई उद्घाटन मुकाबला मुकाबले में वॉलीबॉल प्रतियोगिता ओपन कैटिगरी में प्रथम मैच ऋषि स्कूल बी.एड कॉलेज व तोदी महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें तोदी महाविद्यालय विजेता रही । इसी क्रम में कबड्डी प्रतियोगिता का मैच वीरेंद्र आईटी व पालड़ीवाला आईटीआई के बीच खेला गया जिसमें पालड़ीवाला आईटीआई विजेता रही । खो – खो प्रतियोगिता में ऋषिकुल और राजकीय स्कूल रिणू के बीच खेला गया जिसमें राजकीय स्कूल रिणू विजेता रही ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur