फतेहपुर, संतों की तपोभूमि फतेहपुर में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित चंद्र प्रकाश शास्त्री खाचरियावास के पावन सानिध्य में सभी भक्तजनों के सहयोग से शनिवार रात्री को द्वितीय दिवस की रामलीला का मंचन हुआ। द्वितीय दिवस की रामलीला मंचन में रावण कुंभकरण विभीषण का जन्म तपस्या एवं वरदान एवं रावण का अत्याचार पृथ्वी की करुण पुकार और प्रभु राम जन्म एवं राम बाल लीला का मंचन किया गया। चतुर्भुज नारायण भगवान की सुंदर झांकी सजाई गई. मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे भजन गाकर चंद्र प्रकाश शास्त्री ने भक्तों को भाव विभोर किया। 32 साल बाद यह आयोजन होने से बहुत खुशी है और आसपास के गांव से भी श्रद्धालु इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य यजमान ओमप्रकाश पोद्दार मधूसूदन भिंडा,मुम्बई प्रवासी विनोद मोदी,महेश स्वामी, मोहन धानूका,जयकान्त नागवान,आदित्य डोकवाल, रमेश भोजक डॉ आरएन शर्मा, एडवोकेट गिरधारी निर्मल राजेंद्र शर्मा सुशील सोनी, मुन्ना खेडवाल मुन्ना भोजक डॉ निर्मल शर्मा,गिरधारी चोटिया,पार्षद सांवरमल सैनी,पार्षद दिनेश बियांला,कमल सैनी,शभुप्रसाद पारिक, अनेक गणमान जन उपस्थित रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 32 साल बाद फिर से शुरू हुआ रामलीला का मंचन
32 साल बाद फिर से शुरू हुआ रामलीला का मंचन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।