सीकर, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा 25 दिसम्बर 2024 को राज्य सुशासन दिवस मनाया जायेगा। आयोजन के तहत जिला मुख्यालयों, नगर निकाय मुख्यालयों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों के अटल सेवा केन्द्रों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सुशासन रैली के साथ-साथ प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। विचार गोष्ठी, कविता पाठ, शपथ, संकल्प और स्वच्छता सप्ताह सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा द्वारा राज्य सुशासन दिवस के तहत होने वाले कार्यक्रमों के लिये विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 25 दिसम्बर को मनाया जायेगा राज्य सुशासन दिवस
25 दिसम्बर को मनाया जायेगा राज्य सुशासन दिवस



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।