सीकर, सीकर युवा महोत्सव के जिला समन्वयक गोविन्द पटेल ने बताया कि युवाओं में युवा महोत्सव को लेकर काफी उत्साह है, उसी को देखते हुये राज्य सरकार के युवा बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन के लिए 15 जुलाई 2023 तक तिथि बढा दी है। जिला समन्वयक पटेल ने बताया कि युवा महोत्सव का मकसद राज्य के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करके उन्हें प्रशिक्षण और सुविधा देकर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। युवा महोत्सव में संबंधित क्षेत्र के सरकारी और गैर.सरकारी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। महोत्सव में सामूहिक लोक गायन, लोक नृत्य, नाटक, चित्रकला, कविता लेखन, शास्त्रीय वाद्य यंत्र वादन की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव में अपनी अधिकाधिक भागीदारी करने के लिए https://culturefestival.rajasthan.gov.in/Registration.aspx पर जाकर 15 जुलाई 2023 तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राज्य सरकार ने युवा महोत्सव के रजिस्ट्रेशन की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई
राज्य सरकार ने युवा महोत्सव के रजिस्ट्रेशन की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।