Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सांस्कृतिक मण्डल द्वारा राजकीय होली का डाण्डा रोपण कार्यक्रम आयोजित

सांस्कृतिक मण्डल द्वारा राजकीय होली का डाण्डा रोपण कार्यक्रम आयोजित

डाण्डा रोपण के साथ ही फागोत्सव शुरू एक माह होंगें रंगारंग कार्यक्रम-जानकी इंदौरिया

सीकर, सांस्कृतिक मण्डल सीकर द्वारा होलीका दहन के लिए परम्परा के अनुसार होली के एक माह पूर्व डान्डा रोपण का कार्यक्रम मुहूर्त के अनुसार शनिवार 11.15 बजे सांस्कृतिक मण्डल के होली खेड़ा पर विधिवत सम्पन्न किया गया। मण्डल के संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदोरिया ने बताया कि वर्ष 1967 से सीकर ठीकाने की परम्परा के अनुसार इस कार्यक्रम को सम्पन्न किया जाता है। उन्होंने बताया कि होली का त्यौहार 24 मार्च को है एवं इस दिन भद्रा होने से होली का दहन रात्रि में 11.15 बजे विधिवत सम्पन्न किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur