Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाजौर गुरूवार को सीकर आएंगे

राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाजौर गुरूवार को सीकर आएंगे

सीकर, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर 21 नवम्बर गुरूवार को सीकर आएंगे। राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष के निजी सहायक असलम खान ने बताया कि राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर 21 नवम्बर को दोपहर 12 बजे पोकरण से प्रस्थान कर सायं 6 बजे लाम्पुवा पहुंचेंगे तथा निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। लाम्पुवा से सायं 6.30 बजे प्रस्थान कर सायं 7 बजे मलखेडा पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम मलखेडा में करेंगे। राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाजौर 22 नवम्बर को प्रात:10 बजे प्रस्थान कर प्रात:10.15 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सीकर पहुंचेंगे तथा प्रात:10.15 बजे से सायं 5 बजे तक पार्टी कार्यालय में आम जनसुनवाई करेंगे एवं रात्रि विश्राम मलखेडा में करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाजौर 24 नवम्बर को प्रात:10 बजे से सायं 6 बजे तक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नीमकाथाना में आमजनसुनवाई करेंगे तथा सायं 6 बजे नीमकाथाना से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur