Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाजौर रविवार को सीकर आएंगे

राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाजौर रविवार को सीकर आएंगे

सीकर, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर 18 अगस्त रविवार को सीकर आएंगे।राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष के निजी सहायक असलम खान ने बताया कि राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर 18 अगस्त को जयपुर से प्रात: 8.30 बजे प्रस्थान कर प्रात: 10.30 बजे सीकर पहुंचेंगे तथा हरिनाथ चतुर्वेदी एवं संत शिरोमीण मकडीनाथ जी महाराज की मूर्ति अनावरण एवं सभा स्थान कर्मस्थली, पिपराली रोड सीकर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष सीकर से दोपहर 12 बजे गोपालगढ़ (केड़) गुढागोढजी झुंझुनू के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर गोपालगढ़ (केड़) गुढागोढजी झुंझुनू से सायं 4 बजे प्रस्थान कर सायं 5 बजे सीकर पहुंचेंगेे तथा एस.के मेडिकल कॉलेज के सामने सांवली सीकर में ध्यान, भजन, सत्संग कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सीकर से रात्रि 8.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur