Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष बाजौर कल सीकर आएंगे

राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष बाजौर कल सीकर आएंगे

सीकर, राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर 29 जनवरी 2025 बुधवार को सीकर आएंगे। निजी सहायक असलम खान ने बताया कि बाजौर 29 जनवरी जयपुर से प्रात:9 बजे प्रस्थान कर प्रात:11 ​बजे एस.एन.के.पी राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित होंगे। अध्यक्ष बाजौर नीमकाथाना से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर पाटन नीमकाथाना दोपहर 1.30 बजे पहुंचेंगे तथा सरपंच संघ पाटन की और से स्वागत सम्मान समारोह में भाग लेंगे। अध्यक्ष बाजौर पाटन नीमकाथाना से अपराह्न 3 बजे प्रस्थान कर सायं 5.30 सीकर पहुंचेंगे तथा फस्र्ट इंडिया न्यूज चैनल के शेखावाटी के रत्न कार्यक्रम में भाग लेंगे। अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर लोहिया रिसोर्ट से सायं 6.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur