Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष बाजौर कल सीकर आएंगे

राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष बाजौर कल सीकर आएंगे

सीकर, राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर 31 जनवरी 2025 शुक्रवार को सीकर आएंगे। निजी सहायक असलम खान ने बताया कि बाजौर 31 जनवरी जयपुर से प्रात:9 बजे प्रस्थान कर प्रात:10.30 ​बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सीकर में आम जन की सुनवाई करेंगे। अध्यक्ष बाजौर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सीकर में अपराह्न 3 बजे प्रस्थान कर सायं 4 बजे लोसल पहुंचेंगे तथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होंगे।
अध्यक्ष बाजौर लोसल से सायं 5 बजे प्रस्थान कर सायं 6 बजे सीकर पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर सीकर से सायं 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur