Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष बाजौर कल नीमकाथाना आएंगे

राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष बाजौर कल नीमकाथाना आएंगे

सीकर, राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर मंगलवार को नीमकाथाना आएंगे। निजी सहायक असलम खान ने बताया कि अध्यक्ष बाजौर 3 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे नीमकाथाना पहुंचेंगे तथा 3 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 4 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे तक सायं 6 बजे तक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नीमकाथाना में आम जनसुनवाई करेंगे तथा रात्रि विश्राम नीमकाथाना में करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर 6 दिसम्बर को मलखेडा सीकर से प्रात: 10 बजे प्रस्थान कर प्रात: 10.15 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सीकर पहुंचेंगे तथा प्रात: 10.15 बजे से सायं 5 बजे तक आम जनसुनवाई करेंगे तथा सायं 5 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur