Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाजौर ने शहीद आश्रितों व सैन्य सेवा के दौरान मृत सैनिक विधवाओं को दिये नियुक्त पत्र

राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाजौर ने शहीद आश्रितों व सैन्य सेवा के दौरान मृत सैनिक विधवाओं को दिये नियुक्त पत्र

सीकर, कर्नल ब्रिजेन्द्र सिंह महला जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सीकर ने बताया कि प्रेम सिंह बाजौर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने बुधवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सीकर में शहीद आश्रितों व सैन्य सेवा के दौरान मृतक सैनिक विधवाओं को राज्य सरकार द्वारा देय नियुक्ति पत्र सौंपे।

प्रेम सिंह बाजौर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने बबीता देवी पत्नी सैन्य मृतक विकास थालौड़ निवासी-खुड़ी छोटी तहसील-लक्ष्मणगढ़ को कनिष्ठ सहायक, विक्रम सिंह पौत्र शहीद हरिसिंह निवासी-ठिमोली तहसील-रामगढ शेखावाटी को कनिष्ठ सहायक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान कर्नल महला ने शहीद आश्रितों व भूतपूर्व सैनिकों का बोर्ड अध्यक्ष से परिचय करवाया और उनकी समस्याओं के विषय में चर्चा की। कार्यक्रम में कर्नल महला सहित कार्यालय के कार्मिकों ने अध्यक्ष बाजौर को हरियाली तीज पर एक पौधा भेंट किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur