Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शीतकालीन अवकाश के दौरान निजी विद्यालयों का संचालन होने पर होगी सख्त कार्यवाही

शीतकालीन अवकाश के दौरान निजी विद्यालयों का संचालन होने पर होगी सख्त कार्यवाही

जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिये निर्देश

सीकर, जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि 25 दिसम्बर 2023 से 5 जनवरी 2024 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश निर्धारित है लेकिन संज्ञान में आया है कि निजी विद्यालयों द्वारा इस अवधि में भी विद्यालयों का संचालन निरन्तर किया जा रहा है जो कि राजकीय निर्देशों की स्पष्ट अवहेलना है। ऐसी संस्थाओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर को निर्देशित किया जाता है कि अपने कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर प्रतिदिन की रिपोर्ट कार्यालय जिला कलक्टर सीकर में प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur