Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / एलन सीकर के म्यूजिकल कंसंर्ट में झूमे विद्यार्थी

एलन सीकर के म्यूजिकल कंसंर्ट में झूमे विद्यार्थी

सीकर, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड सीकर द्वारा स्टूडेंट्स के रीक्रिएशन के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं। ताकि स्टूडेंट्स तनाव मुक्त वातावरण में पढ़ाई कर सकें। इसके लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी, मेडिटेशन, योगा, ओरियन्टेशन सेशन, ओपन सेशन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि गतिविधियां होती रहती हैं। इसी क्रम में एलन सीकर में मंगलवार को म्यूजिकल कंसर्ट का आयोजन हुआ। जिसमें डॉ. सौरभ शेखावत, नितिनपाल सिंह, अभिषेक सोटी और उनके सहयोगीयो ने एक से बढ़कर एक संगीतमय प्रस्तृतियां दी। इस दौरान हास्य संवादों ने विद्यार्थियों को लोटपोट कर दिया।
एलन सीकर सेन्टर हैंड सुरेन्द्र सहारण ने बताया कि म्यूजिकल कन्सर्ट जैसे आयोजन स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। स्टूडेंट्स अपने आपको तनाव मुक्त महसूस करता है और उनमें अलग ही उर्जा देखने को मिलती है। कार्यक्रम में एलन सीकर मेडिकल डिवीजन हैंड ऋषभ शर्मा, जेईई डिवीजन हैड आशुतोष कौशिक, पीएनसीएफ डिवीजन हैड अनिल बैरड़ सहित सम्पूर्ण एलन के सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur