Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / चुनाव के दौरान लगाई जाने वाली चुनाव सामग्री की अनुमति के संबंध में उपखण्ड स्तरीय कमेटी गठित

चुनाव के दौरान लगाई जाने वाली चुनाव सामग्री की अनुमति के संबंध में उपखण्ड स्तरीय कमेटी गठित

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत विज्ञापन स्थलों की अनुमति उपखण्ड मुख्यालय पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों, व्यक्तियों एवं संगठनों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक, निजी स्थलों, मैदानों, वाहनों आदि पर प्रचार सामग्री प्रदर्शित करने के संबंध में चुनाव अभियान के दौरान लगाई जाने वाली चुनाव सामग्री के संबंध में स्थानीय विधि एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा—निर्देशों की अनुपालना करने के लिए उपखण्ड स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है।

आदेशानुसार समिति के अध्यक्ष संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी होंगे तथा उप पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को सदस्य नियुक्त किया गया है। गठित समिति द्वारा चुनाव संबंधित विज्ञापनों के लिए नगर पालिकाओं द्वारा चिन्हित किये गये स्थानों की सूची में से विज्ञापन स्थल आवंटन के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार—विमर्श किया जाकर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार विज्ञापन स्थल आवंटन की कार्यवाही की जावेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur