सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर राकेश कुमार ने आदेश जारी कर माह के द्वितीय गुरूवार 14 अगस्त 2023 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिले के समस्त उपखण्डों पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी उपखण्डेला में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे। जनसुनवाई कार्यक्रम में उपखण्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा भाग लिया जाकर प्राप्त परिवेदनाओं का निस्तारण किया जायेगा। प्रकरणों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा। शिविरों में जन सुनवाई कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण व मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जावेगा। उपखण्ड अधिकारी संबंधित विधायक , पंचायत समिति के प्रधान, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, सभापति एवं अन्य जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करें।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / गुरूवार को समस्त उपखण्डों पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का होगा आयोजन
गुरूवार को समस्त उपखण्डों पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का होगा आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।