दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ दाँता के तत्वावधान में डी एल ईडी ग्रुप प्रशिक्षण शिविर स्थान स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र बनाथला में 11 से 17 सितम्बर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर संचालक पी. डी. कुमावत व रामलाल चौधरी ने बताया कि श्री महावीर शिक्षक प्रशिक्षण कि. रेनवाल, शेखावाटी टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीटयूट लोसल व श्री रघुनाथ शिक्षक प्रशिक्षण संस्था रामगढ़. के एस. टी. सी. छात्राध्यापको का ग्रुप प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। दांतारामगढ़ उपखंड अधिकारी गोविन्द सिंह भीचर ने प्रातः शिविर निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को स्काउटिंग गतिविधि से स्वालंबन की भावना पर अपने उद्बोधन से प्रेरित किया। दांतारामगढ़ पंचायत समिति सरपंच संघ के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत बनाथला के सरपंच छीतर मल लोरा व मगनपुरा के सरपंच सुरेश वर्मा ने साफा व माला पहनाकर सम्मानित व स्वागत किया। प्रशिक्षण केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रभारी कमिश्नर रजनीश शर्मा प्रधानाचार्य बाय। सहायक जिला कमिश्नर सुरेश शर्मा प्रधानाचार्य बनाथला , सहायक सचिव फूल मोहम्मद, कोषाध्यक्ष छीतर मल, स्काउट से नि मालीराम स्वामी, प्रहलाद शर्मा, हनुमान प्रसाद , गाइडर प्रशिक्षक मैडम परमेश्वरी चारण, रुक्मिणी कसाना, पूजा, लता शर्मा, सर्विस रोवर्स संजय वर्मा, मनोज, अंकित, पीताम्बर, दिनेश, ने अगवानी की व छात्राध्यापको ने गार्ड ऑफ ऑनर दिए। प्रशिक्षण केन्द्र पर केन्द्रीय रसोई कक्ष की व्यवस्था के लिए उपखंड अधिकारी ने आश्वासन देते हुए पूर्व मे केंद्र पर सहयोग करने वाले भामाशाहो को धन्यवाद दिया। झंड़ारोहण के अवसर पर सभी प्रशिक्षकों ने व्यक्तिगत मुलाकात की और प्रभारी कमिश्नर रजनीश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / उपखंड अधिकारी ने किया स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र शिविर का निरीक्षण
उपखंड अधिकारी ने किया स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र शिविर का निरीक्षण




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।