Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सूने मकान में दिया चोरी की वारदात को अंजाम

सूने मकान में दिया चोरी की वारदात को अंजाम

कोतवाली थानांतर्गत सेम स्कूल के सामने न्यू कॉलोनी में

नीमकाथाना, कोतवाली थानांतर्गत सेम स्कूल के सामने न्यू कॉलोनी में रविवार रात्रि सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार जयपुर ग्रामीण एसपी ऑफिस में बाबू के पद पर कार्यरत अजय सिंह मीणा की पत्नी सुमन देवी जयपुर अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। कल ही पत्नी व मां दोनों ही जयपुर चली गई थी। पीछे से अज्ञात चोरों ने रात्रि को मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर छत के सहारे मकान में घुस गए। चार कमरों में रखी आलमारी में रखे सामान पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने सोने चांदी के आभूषणों सहित नगदी चुरा ले गए। करीब साढ़े तीन बजे मकानों की लाईट जलती देख पड़ोस में रह रही है सुमन देवी की बड़ी बहिन संतरा देवी ने अपने पति को उठाकर अंदर जाकर देखा तो कमरें बन्द मिले। लेकिन संतरा देवी को शक हुआ दोबारा बाहर जाकर देखा तो तीन लोग मकान के साईड से आ रहे थे। जिनके हाथों में सुटकेश व बेग था। जिनको टोका तो चोरों ने बाथरूम का बहाना किया। इस बीच महिला ने हल्ला किया तो मौका पाकर चोर वहां से भाग निकले थे। परिजनों ने कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। वहीं सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur