Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रत्याशी के प्रतिदिन के खर्चे पर रहेगी पर्यवेक्षक की नजर

प्रत्याशी के प्रतिदिन के खर्चे पर रहेगी पर्यवेक्षक की नजर

व्यय पर्यवेक्षक एस देवराजन ने लक्ष्मणगढ़ में ली नोडल अधिकारियों की बैठक

सीकर, भारत निर्वाचन आयोग ने हर लोकसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक नियुक्त किये है। ये सभी पर्यवेक्षक प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में हर चुनावी गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहे है। सीकर लोकसभा क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक एस देवराजन ने बुधवार को लक्ष्मणगढ़ एसडीएम कार्यालय में व्यय मॉनिटरिंग से संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा—निर्देश दिये।

बैठक में व्यय पर्यवेक्षक ने एफएसटी, स्थैतिक दलों द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सीकर लोकसभा क्षेत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने में किसी भी प्रकार की कोताही ना करें एवं आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः से पालना की जाए। इस दौरान लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, नायब तहसीलदार भवानी शंकर शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur