Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपति जे.के. माहेश्वरी बुधवार को आएंगे जीणमाता

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपति जे.के. माहेश्वरी बुधवार को आएंगे जीणमाता

गुरूवार को खाटूश्यामजी

सीकर, उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधिपति जे.के. माहेश्वरी 29 व 30 मार्च को सीकर दौरे पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि न्यायाधिपति माहेश्वरी 29 मार्च 2023 बुधवार को सायं 7 बजे जीणमाता पहुंचेंगे जहां पर जीणमाता मंदिर में पूजा-दर्शन करेंगे तथा रात्रि विश्राम जीणमाता में ही करेंगे।

उन्होंने बताया कि न्यायाधिपति माहेश्वरी 30 मार्च 2023 गुरूवार को सालासर से प्रस्थान कर सायं 5ः30 बजे खाटूश्यामजी पहुंचेंगे जहां श्याम मंदिर में पूजा-दर्शन करेंगे तथा सायं 6ः15 बजे खाटूश्यामजी से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। न्यायाधिपति की यात्रा के दौरान जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड़ अधिकारी प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में न्यायाधिपति की जिले की यात्रा के दौरान नियमानुसार प्रोटोकॉल एवं अन्य समस्त व्यवस्थाओं का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur