Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / उप कारागृह नीमकाथाना का किया औचक निरीक्षण

उप कारागृह नीमकाथाना का किया औचक निरीक्षण


सीकर, जिला एवं सेशन न्यायाधीश डाॅ. राजेन्द्र सिंह चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर धर्मराज मीणा द्वारा उपकारागृह नीमकाथाना का औचक निरीक्षण किया गया।
सचिव द्वारा उप कारागृह नीमकाथाना में बंदियो को विधिक जानकारी प्रदान की गई तथा पैरवी के लिए अधिवक्ता करने में असक्षम बंदियों से रूबरू होकर निःशुल्क विधिक सहायता के अंतर्गत अधिवक्ता नियुक्ति के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश डाॅ. राजेन्द्र सिंह चैधरी ने बंदियों को मिलने वाले भोजन, चिकित्सा आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई तथा कोरोना के प्रभाव को देखते हुए बैरको में साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान उपकारागृह के रसोई घर का जायजा लिया गया तथा भोजन की गुणवत्ता के संबंध में बंदियो से पूछे जाने पर संतुष्ट होना पाया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह में पायी गयी कमियों के सम्बंध में सुधार के लिए उपकारापाल नीमकाथाना को अध्यक्ष द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur