सीकर, लोकपाल महात्मा गांधी नरेगा सीकर हरिराम मंगावा ने बताया कि ग्राम पंचायत पुरोहित का बास, पंचायत समिति पिपराली में नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। सरपंच मनीषा कुमावत एवं ग्राम विकास अधिकारी मनीष शर्मा की उपस्थिति में ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड अनुसार कुल 825 जॉब कार्ड बने हुये हैं। ग्राम पंचायत पुरोहित का बास में वर्तमान में 2 व्यक्तिगत लाभ के कार्य तथा 2 सामुदायिक (जोहड़ खुदाई) कार्य चल रहे हैं। जोहड़ खुदाई के कार्यों का निरीक्षण किया गया। भैंरूजी जोहड़ खुदाई कार्य पर 22 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये तथा बदखणी जोहड़ी खुदाई कार्य पर 15 मजदूर उपस्थित पाये गये। श्रमिकों को समय पर मजदूरी राशि का भुगतान किया जा रहा है। इन कार्यस्थलों पर मेडिकल किट, छाया व पानी की पर्याप्त व्यवस्था पाई। कार्यकारी एजेन्सी ग्राम पंचायत पुरोहित का बास को अधिकाधिक श्रमिकों नियोजन कर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया
नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।