Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्लास्टिक्स का बड़ा स्टॉक करने वाले दुकानदारों पर एफ आईआर दर्ज करके उचित कार्यवाही करें – जिला कलेक्टर

प्लास्टिक्स का बड़ा स्टॉक करने वाले दुकानदारों पर एफ आईआर दर्ज करके उचित कार्यवाही करें – जिला कलेक्टर

औद्योगिक क्षेत्र, सीकर में लंबे समय से आ रही पानी निकासी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए विभाग डीपीआर तैयार करावें

सीकर, विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमे उद्योग विभाग की योजनाओं के साथ ही प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा —निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने नीमकाथाना क्षेत्र में सिरेमिक जोन स्थापित करने, औद्योगिक क्षेत्र नीमकाथाना में अतिक्रमण हटाने, रीको क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी के लिए अर्बन हाट में नाला निर्माण करवाने, औद्योगिक क्षेत्र रामगढ़ शेखावाटी में एचटी लाइन को भूमिगत केबल में बदलने तथा एलटी लाइन को ऊंचा कराने तथा इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हुए एमओयू , औद्योगिक क्षेत्र नीमकाथाना मे रीको पार्क पर हुए अतिक्रमण को हटा कर उसे विकसित करने, रीको औद्योगिक क्षेत्र सीकर की सड़कों की मरम्मत तथा औद्योगिक क्षेत्र सीकर की टूटी नालियों की मरम्मत का कार्य, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, सीकर मिनरल ग्राइंडिंग लघु उद्योग संघ सीकर द्वारा रखे गए बिंदुओं, अजीतगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के कुछ इलाकों में लगातार सुचारू बिजली सप्लाई न होने के संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों में व्याप्त अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाए तथा वहां मौजूद लोगों का दूसरी जगह पुनर्वास सुनिश्चित करें तथा बिजली संबंधित मामलों में आ रही दिक्कतों के लिए मुख्यालय से संपर्क रखते हुए कार्यवाही करें तथा इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हुए एमओयू को गंभीरता से लेते हुए जो एमओयू अभी भी पेंडिंग चल रहे हैं उसके लिए निवेशकों से नियमित संपर्क रखें तथा उनकी परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों को दूर करावें तथा औद्योगिक क्षेत्रों की सड़क निर्माण का कार्य समय पर पूर्ण करवाया जाना सुनिश्चित करें तथा सड़कों के गड्ढे भरने की भी कार्यवाही करें एवं रीको औद्योगिक क्षेत्र में टूटी नालियों की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार कर उनमें सुधार करना सुनिश्चित करें।

जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोदाम में प्लास्टिक्स का बड़ा स्टॉक करने वाले दुकानदारों पर एफ आई आर दर्ज करके उचित कार्यवाही करें तथा औद्योगिक क्षेत्र सीकर में लंबे समय से चल रही पानी निकासी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए विभाग डीपीआर तैयार करावें और सभी अधिकारी ध्यान रखें कि औद्योगिक क्षेत्र के कचरे का समुचित तरीके से निपटारा किया जाये।
जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने सीकर जिले के उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आ रही समस्याओं के निपटारे के लिए आवश्यक कार्ययोजना बनायें तथा कहा कि उद्योग विभाग के अधिकारी उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर संयुक्त प्रयास से इन समस्याओं को दूर करने के प्रयास करें। बैठक के दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, सीकर विकास सिहाग, रीको, सीकर मैनेजर अनिल खंडेलवाल, एपीआरओ राकेश कुमार ढाका, उद्योग विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी तथा सीकर के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur