Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कारागृह की सुरक्षा व्यवस्था का रखें पूरा ध्यान – संभागीय आयुक्त

कारागृह की सुरक्षा व्यवस्था का रखें पूरा ध्यान – संभागीय आयुक्त

संभागीय आयुक्त सीकर वंदना सिंघवी ने जिला कारागृह का किया आकस्मिक निरीक्षण

सीकर, संभागीय आयुक्त सीकर वंदना सिंघवी ने शुक्रवार को जिला कारागृह (शिवसिंहपुरा) सीकर का आकस्मिक निरीक्षणं किया। निरीक्षण के दौरान कारागृह मे सफाई व्यवस्था एवं रसोई घर, बंदियों के भोजन की गुणवता, जैल डिस्पेंसरी, पुस्तकालय, कैन्टीन, वी.सी. रूम, बंदियों से मुलाकात कक्ष, बंदी बैरक, बंदी वार्ड, महिला बंदी वार्ड एवं निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

संभागीय आयुक्त सिंघवी ने निरीक्षण के बाद जिला कारागृह अधीक्षक को निर्देशित किया की कारागृह की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा—पुरा ध्यान रखें तथा बैरक नम्बर 6 व 7 के कोट यार्ड बनवाये जावे एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला कारागृह में सीसीटीवी कैमरों का तुरंत प्रभाव से विस्तार किया जावे। संभागीय आयुक्त के निरीक्षण के दौरान कारागृह का आंतरिक प्रबंधन अच्छा पाया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur