Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह कल

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह कल

सीकर, अवनी एज्युकेशन के तत्वावधान में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह सी.एम. मैरिज गार्डन में आयोजित किया जायेगा। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक धीरसिंह धाभाई ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को जीत जाएंगे हम… थीम पर ’अवनी शिक्षा गौरव अलंकरण’ से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में उत्कर्ष कुमार, चितरंजन, प्रशासनिक सेवाओं में चयनित ईश्वर गुर्जर, भरत गुंजल, ओमप्रकाश चैधरी कल्पित चैधरी सहित प्रदेशभर से शिक्षाविद्, लेखक, प्रशासनिक सेवाओं में चयनित अधिकारी, स्कूल व्याख्याता, द्वितीय श्रेणी शिक्षक, तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्तियों में सफल अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur