Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अम्बेडकर जयंती पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान

अम्बेडकर जयंती पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान

मशाल जुलूस, समता रैली निकाल देंगे सामाजिक समानता का संदेश

सीकर, भारतीय संविधान के जनक, भारत रत्न, बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। जानकारी देते हुए अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के मीडिया प्रभारी मोहन बाजोर ने बताया कि 14 अप्रैल रविवार को सामाजिक न्याय के हिमायती, समता मूलक समाज के निर्माता बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह अम्बेडकर सर्किल पर आयोजित किया जायेगा। जिसमें कक्षा 10 व 12 में 80 प्रतिशत, मेडिकल, इंजीनियरिंग, राजकीय सेवाओं, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक विजेता व समाज के अन्य क्षेत्रों की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। बाजोर ने बताया कि सम्मान समारोह के 12 अप्रैल शुक्रवार तक विनायक मेडिकल, श्री कल्याण कन्या महाविद्यालय के सामने रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार महरिया ने बताया कि 13 अप्रैल शनिवार को सांय 6 बजे कल्याण सर्किल, सीकर से मशाल जुलूस निकाला जायेगा। 14 अप्रैल रविवार सुबह 7 बजे खटीकान प्याऊ से समता रैली का शुभारम्भ किया जायेगा। समता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर सर्किल पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होगी। भीम सेना के संस्थापक एडवोकेट अनिल तिड़दिया ने बताया कि भीम सेना के राष्ट्रीय महासचिव राजेश जोया द्वारा भारत में एकमात्र जगह सीकर में 134 किलो का केक काटा जायेगा। तिड़दिया ने बताया कि गत पाँच वर्षों से यह केक पूरे भारत में आकर्षण का केन्द्र रहता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur