Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

सीकर में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

सीकर, राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीकर में हुआ।

इस मौके पर दो श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया—

  • विजेंद्र कुमार, व्याख्याता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुगराजपुरा (ब्लॉक अजीतगढ़) – कक्षा 9 से 12 वर्ग के लिए।
  • मनोज कुमार, अध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तरीढाणी संतोषपुरा (ब्लॉक धोद) – कक्षा 1 से 5 वर्ग के लिए।

उन्हें शाल, साफा, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व आयोजन

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रतन जलधारी, विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार गौतम, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत, एडीपीसी राकेश लाटा, राष्ट्रपति अवार्डी महेंद्र सिंह शेखावत, एडीईओ विक्रम सिंह शेखावत, सहायक निदेशक राकेश गढ़वाल, और प्रधानाचार्य दिनेश पुरोहित सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत भाषण प्रधानाचार्य दिनेश पुरोहित ने दिया।


अतिथियों के संबोधन

मुख्य अतिथि रतन जलधारी ने शिक्षकों से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने अपने शिक्षक जीवन के अनुभव साझा किए और समाज में शिक्षक की महत्ता को रेखांकित किया।


समापन

मंच संचालन भवानी शंकर शर्मा ने किया और पुरुषोत्तम मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।माप्त हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur