Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर जिले में 29 व 30 मई को यहां आयोजित होंगे अस्थाई महंगाई राहत कैंप

सीकर जिले में 29 व 30 मई को यहां आयोजित होंगे अस्थाई महंगाई राहत कैंप

प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान

सीकर, मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत की बचत, राहत, बढत मंशा के अनुरूप महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए आमजन को लाभांवित करने के लिए महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। महंगाई राहत कैम्प जिले के हर जरूरतमंद परिवार के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।
राहत कैम्पों में दस प्रमुख योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति उठा रहा है तथा इसके लिए इसके लिए स्थाई महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग इन कैम्पों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। सीकर जिले में कुल 80 स्थाई महंगाई राहत कैंपों का आयोजन हो रहा जो लगातार 30 जून तक संचालित होंगे तथा साथ दो दिवसीय अस्थाई महंगाई राहत कैंपों को आयोजन हो रहा है

कल यहां आयोजित होंगे कैंप – सीकर जिले में 29 व 30 मई को यहां आयोजित होंगे अस्थाई महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं प्रशासन

गांवों के संग अभियान –
लक्ष्मणगढ़ की ग्राम पंचायत सिंगोदडा, नेछवा की ग्राम पंचायत सुतोद, धोद की ग्राम पंचायत सीहोट, दांता रामगढ़ की ग्राम पंचायत राजपुरा नोसल एवं चाक
खंडेला की ग्राम पंचायत दुधवालो का बास एवं गोकुल का बास, श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत बागरियावास,
में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांवों के संग अभियान आयोजित होंगे।

नगर परिषद सीकर के वार्ड नंबर 34, 40, नगरपालिका रामगढ़ शेखावाटी के वार्ड नंबर 21,22 नगर पालिका श्रीमाधोपुर के वार्ड नंबर 18,20 तथा नगर पालिका खंडेला के वार्ड नंबर 22,23 तथा नगर पालिका अजीतगढ़ के वार्ड नंबर 19,20 तथा नगर पालिका फतेहपुर शेखावाटी के वार्ड नंबर 25,27 मे दो दिवसीय प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप आयोजित होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur