Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर जिले में 19 व 20 जून को यहां आयोजित होंगे अस्थाई महंगाई राहत कैंप

सीकर जिले में 19 व 20 जून को यहां आयोजित होंगे अस्थाई महंगाई राहत कैंप

प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान

सीकर, मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत की बचत, राहत, बढत मंशा के अनुरूप महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए आमजन को लाभांवित करने के लिए महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। महंगाई राहत कैम्प जिले के हर जरूरतमंद परिवार के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। राहत कैम्पों में दस प्रमुख योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति उठा रहा है तथा इसके लिए इसके लिए स्थाई महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग इन कैम्पों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।सीकर जिले में कुल 80 स्थाई महंगाई राहत कैंपों का आयोजन हो रहा जो लगातार 30 जून तक संचालित होंगे तथा साथ दो दिवसीय अस्थाई महंगाई राहत कैंपों को आयोजन हो रहा है
कल यहां आयोजित होंगे कैंप – सीकर जिले में 19 व 20 जून को यहां आयोजित होंगे अस्थाई महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान – फतेहपुर की ग्राम पंचायत बलोद छोटी, बलोद भांखरा, लक्ष्मणगढ़ की ग्राम पंचायत रहनावा, खेड़ी राडान, पिपराली की ग्राम पंचायत शिवसिंहपुरा, श्यामगढ़, धोद की ग्राम पंचायत बाडलवास, मुंडवाड़ा, पलसाना की ग्राम पंचायत मंडा मदनी, डूकिया, खंडेला की ग्राम पंचायत बरसिंहपुरा, बावड़ी,श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा, थोई, करड़का, थोई अजीतगढ़ की ग्राम पंचायत गढटकनेत, नीमकाथाना की ग्राम पंचायत खादर, पाटन की ग्राम पंचायत बेगा की नांगल में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांवों के संग अभियान आयोजित होंगे। नगर परिषद सीकर के वार्ड नंबर 28,29,30 रामगढ़ शेखावाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर 31 रींगस नगर पालिका के वार्ड नंबर 25,31,33,लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 33,34, फतेहपुर शेखावाटी के वार्ड नंबर 44,45 में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग अभियान आयोजित होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur