Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिलें में 3 व 4 मई को यहां आयोजित होंगे अस्थाई महंगाई राहत कैंप

जिलें में 3 व 4 मई को यहां आयोजित होंगे अस्थाई महंगाई राहत कैंप

प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान

सीकर, मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत की बचत, राहत, बढत मंशा के अनुरूप महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए आमजन को लाभांवित करने के लिए महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। महंगाई राहत कैम्प जिले के हर जरूरतमंद परिवार के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। राहत कैम्पों में दस प्रमुख योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति उठा रहा है तथा इसके लिए इसके लिए स्थाई महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग इन कैम्पों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

सीकर जिले में कुल 80 स्थाई महंगाई राहत कैंपों का आयोजन हो रहा जो लगातार 30 जून तक संचालित होंगे तथा साथ दो दिवसीय अस्थाई महंगाई राहत कैंपों को आयोजन हो रहा है बुधवार व गुरूवार को यहां आयोजित होंगे कैंप – सीकर जिले में 3 व 4 मई को यहां आयोजित होंगे अस्थाई महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान –

सीकर नगर परिषद के वार्ड नंबर 15,20,19,21, नगरपालिका रामगढ़ शेखावाटी के वार्ड नंबर 9,10,नगरपालिका फतेहपुर शेखावाटी के वार्ड नंबर 1,10,
नगरपालिका नीमकाथाना के वार्ड नंबर 3, 4 में महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान आयोजित होंगे।

प्रशासन गांवों के संग अभियान अन्तर्गत
फतेहपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दांतरू,
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत राजपुरा, बलारां, मानासी, नेछवा की की ग्राम पंचायत कुमास जागीर, पीपराली की ग्राम पंचायत मलखेड़ा,धोद की ग्राम पंचायत बढ़ाडर, भैंरुपुरा, दांतारामगढ़ की ग्राम पंचायत दूदवा, पलसाना की ग्राम पंचायत रेटा, खंडेला की ग्राम बासड़ी, श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत नांगल भीम , नीमकाथाना की ग्राम पंचायत आगरी, पाटन की ग्राम पंचायत रायपुर पाटन में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांवों के संग अभियान आयोजित होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur