श्रीमाधोपुर [महेंद्र खडोलिया ] स्थानीय पुलिस थाने में शनिवार को ऑनलाइन ठगी कर बैंक खाते से 60 हजार रूपए निकालने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मऊ गांव निवासी प्रदीप स्वामी पुत्र श्रवण स्वामी ने मामला दर्ज कराया है कि गुरूवार दोपहर को 8569928635 नंबरों से अज्ञात व्यक्ति का उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने किसी परिचित का हवाला देकर कहा कि आप उसे अपना बैंक खाते के नंबर बताए मुझे कही से रूपये मंगवाने है। इस पर उसने अपने बैंक खाते के नंबर बता दिए। अज्ञात व्यक्ति ने दोबारा से कॉल करके ओटीपी नंबर पूछा तो उसने ओटीपी नंबर बता दिए। थोड़ी ही देर बाद उसके खाते से 60 हजार रूपये निकलने का मैसेज आया। अज्ञात नंबरों पर बार-बार कॉल करने के बाद भी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल रिसीव नही किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / थाने में ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज
थाने में ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

