सीकर, खाटूश्यामजी के लामियाँ में आमसभा के दौरान सरपंच व ग्राम सेवक के साथ मारपीट मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज कुमावत छात्रावास ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम काम्या, कुम्हार कुमावत महासभा के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल चतेरा व कुम्हार कुमावत सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष रामावतार जलांधरा के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी की ओर करीब 2 घंटे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। समाज के लोगो ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती है तो जिले भर में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राधेश्याम काम्या, राजेश चेजारा, मनोहरलाल चतेरा, रामावतार जलांधरा, नितेश पारमुवाल, सीताराम भोड़ीवाल, बृजमोहन भाटी, जानकीलाल मारवाल, रामस्वरूप मारोठिया, रामदेव भाटी,मंगलचंद किरोड़ीवाल, नागरमल देहीवाल, अनिल मारोठिया, दीपचंद घटेलवाल, मनीष कारगवाल, रामावतार भोभरिया, छीतरमल, पप्पू भोड़ीवाल, केसरीमल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सरपंच व ग्राम सेवक के साथ मारपीट मामले ने पकड़ा तूल
सरपंच व ग्राम सेवक के साथ मारपीट मामले ने पकड़ा तूल




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।