Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रदेश के पहले स्टेनों को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

प्रदेश के पहले स्टेनों को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

श्रीकांत मिश्र राज्य स्तर पर सम्मानित

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने दिया योग्यता प्रमाणपत्र

सीकर, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय की कड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुके जिला परिषद के स्टेनो श्रीकांत मिश्र को सोमवार को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने जयपुर में उन्हें योग्यता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मिश्र की राजकीय सेवा में कुशल कार्य निष्पादन की सराहना की। मिश्र का इस पुरस्कार के लिए गत वर्ष चयन किया था। उन्होंने तत्कालीन जिला प्रमुख सांवरमल मोर, दांतारामगढ़ पूर्व विधायक नारायण सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं खण्डेला विधायक महादेव सिंह के साथ ही वर्तमान में जिला प्रमुख गायत्री कंवर के निजी सहायक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से जारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया। इससे पूर्व वें गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह मे भी सम्मानित हो चुके है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur