Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कृषक उपहार योजना की लॉटरी 20 फ़रवरी को निकाली जाएगी

कृषक उपहार योजना की लॉटरी 20 फ़रवरी को निकाली जाएगी

सीकर, क्षेत्रीय उप निदेशक कृषि विपणन विभाग खण्ड-सीकर दयानन्द सिंह ने बताया कि राजस्थान कृषि उपज विपणन अधिनियम के अन्तर्गत ई-नाम के माध्यम से कृषि उपज को विक्रय तथा ई-भुगतान के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि “कृषक उपहार योजना” के अन्तर्गत एक जुलाई 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक ई-नाम पोर्टल पर खण्ड स्तर पर जारी किए गए, ई-उपहार कूपनों की लॉटरी मण्डी समिति स्तर पर गठित समिति के समक्ष 20 फ़रवरी 2023 को दोपहर 12.30 बजे डिजिटल माध्यम से कार्यालय, कृषि उपज मंडी समिति, सीकर में स्थित सभागार में मण्डी सचिवों, व्यापार संघ प्रतिनिधियों, किसान संघ प्रतिनिधियों एवं उपस्थित कृषकों, आमजन के समक्ष लॉटरी निकाली जायेगी। कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत प्रथम पुरस्कार 50 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रूपये व तृतीय पुरस्कार 20 हजार रूपये लाभार्थी को दिए जाकर लाभान्वित किया जायेगा।