Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ई-उपहार कूपनों की लॉटरी मण्डी समिति स्तर पर गठित समिति ने निकाली

ई-उपहार कूपनों की लॉटरी मण्डी समिति स्तर पर गठित समिति ने निकाली

सीकर, क्षेत्रीय उप निदेशक कृषि विपणन विभाग दयानंद सिंह ने बताया कि ई—नाम के माध्यम से कृषि उपज को विक्रय तथा ई—भुगतान के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू की गई कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत एक जनवरी से 30 जून 2023 तक ई—नाम पोर्टल पर खण्ड स्तर पर जारी किए गए ।

उन्होंने बताया कि ई—उपहार कूपनों की लॉटरी मण्डी समिति स्तर पर गठित समिति के समक्ष गुरूवार को डिजिटल माध्यम से कार्यालय, कृषि उपज मण्डी समिति सीकर के सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर राकेश कुमार, क्षेत्रीय उप निदेशक दयानंद सिंह, सचिव कृषि उपज मंडी समिति देवेन्द्र सिंह बारहठ, मण्डी सचिवों, व्यापार संघ प्रतिनिधियों, किसान संघ प्रतिनिधियों एवं उपस्थित कृषकों व सर्वसाधारण के समक्ष निकाली गई। कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत प्रथम पुरस्कार विजेता नागौर के किसान रामेश्वर को 50 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार पलसाना के किसान भागीरथ बिजारणिया को 30 हजार रूपये व तृतीय पुरस्कार नागौर के किसान सुरेश को 20 हजार रूपये दिए जाकर लाभान्वित किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur