सीकर, शनिवार को अपराह्न 3 बजे शिशु गृह पालवास रोड स्थित पालना गृह में एक नवजात बालिका को कोई छोड़ कर गया। बालिका को पालना गृह में छोड़ने पर शिशु गृह स्थित अलार्म बजा ,जिस पर शिशु गृह के स्टाफ़ द्वारा पालना गृह में जा कर बालिका को तत्काल संरक्षण में लिया गया तथा बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड़ एवं अधीक्षक प्रमिला, सहायक निर्देशक गार्गी शर्मा और समस्त उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया, जिस पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड़ शिशु गृह पहुंचे तथा नवजात के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और बालिका का स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड़ एवं रितु कुमावत (एएनएम) शिशु ग्रह राजेश भास्कर द्वारा राजकीय जनाना अस्पताल स्थित NICU में डॉ पूजा से करवाया गया । बालिका अभी लगभग 25 दिन की है तथा स्वस्थ है । शिशु गृह अवस्थित पालना गृह स्वर्गीय मनसुख रणवा की स्मृति में पुत्री अभिलाषा द्वारा करवाया गया, जिसमें प्रथम बार कोई शिशु आया है, इस की सूचना मनसुख रणवा स्मृति संस्थान के दुर्गा रणवा को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड़ द्वारा दी गई।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शिशु गृह स्थित पालना गृह में प्रथम बार नवजात आया
शिशु गृह स्थित पालना गृह में प्रथम बार नवजात आया




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।